छत्तीसगढ़ : एकलव्य विद्यालय भवनों के अधोसंरचना विकास के लिए 35 करोड़ रूपए की मंजूरी…
रायपुर।। प्रदेश के कई जिलों में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के 7 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवनों के अधोसंरचना कार्य के लिए 35 करोड़ रूपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई है। बता दें जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट जिला सरगुजा, शिवप्रसादनगर जिला सूरजपुर, करपावंड जिला बस्तर, लामकन्हार (अंतागढ़) जिला कांकेर, छोटेमुड़पार (खरसिया) जिला रायगढ़, सन्ना जिला जशपुर और तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई है।
Read More:-हेल्थकेयर: क्यों होती है ड्राय आइज़ की समस्या,जानिए बचने के उपाय…
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी प्रशासकीय मंजूरी आदेश मुताबिक इन सातों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के उन्नयन (भवनों के अधोसंरचना संबंधी आवश्यकतों को सी.बी.एस.सी. मानकों के अनुरूप करने) के लिए प्रति विद्यालय 5 करोड़ रूपए के मान से प्रशासकीय मंजूरी दी गई है।
प्रत्येक विद्यालय के लिए मंजूरी राशि से आहाता निर्माण, प्राचार्य आवास, उच्च श्रेणी शिक्षक क्वार्टर, आई.टाइपक्वार्टर का निर्माण विद्युतीकरण एवं सेनेटरी कार्य सहित, अध्ययन कक्ष, मेडिकल रूम, लाईब्रेरी, स्टोर, कामन रूम एवं शौचालय का निर्माण, एकलव्य परिसर का जीर्णोद्धार और अन्य कार्य कराए जाएंगे।
Read More:-भारत: छह साल में सबसे बुरा बिजली संकट झेल रहा है देश, लोगों का जीवन हुआ दूभर…


