शिक्षा : स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में यूजीसी ने किया बदलाव, जानिए क्या है नया…

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में कुछ नए डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यूजीसी ने नए स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों की एक सूची भी जारी की है। बता दें की इसमें कुछ पाठ्यक्रमों की अवधि को संशोधित किया गया है। साथ ही आयोग ने विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव की भी घोषणा की है। छात्र इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर जा सकते हैं।
वहीं यूजीसी द्वारा जारी अधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जहां मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के कोर्स की अवधि तीन साल से घटाकर सिर्फ दो साल कर दी गई है तो, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी की अवधि चार साल से बढ़ाकर अब साढ़े चार साल कर दी गई है।
Read More:-फिल्म से प्रेरित होकर छात्रा ने शोषण और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज…
मेडिकल छात्रों के लिए-
12वीं कक्षा पास कर चुके जो छात्र हैं और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आना चाहते हैं, वे भी एक नई डिग्री कार्यक्रम बीएसआरएमएस यानी बैचलर ऑफ सोवा-रिग्पा मेडिसिन एंड सर्जरी के लिए दाखिला आवेदन कर सकेंगे। इस नए कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें दाखिलों के जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के स्कोर को स्वीकार किया जाएगा या फिर कोई नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
Read More:-जाने स्वस्थ इंसान को हर दिन कितना ग्लास पानी पीना चाहिए…
स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके छात्रों के लिए-
जो छात्र 12वीं पास कर लिए है या फिर स्नातक की डिग्री पूरी कर लिए है, वे फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन मैनेजमेंट, अर्बन डिजाइन आदि में चार वर्षीय स्नातक और दो वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। जबकि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स साइंस में तीन साल का स्नातक कार्यक्रम और दो साल का परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
Read More:-कोरोना संक्रमण : दक्षिण कोरिया और हांगकांग में कोरोना का प्रकोप…
यूजीसी द्वारा नए डिग्री पाठ्यक्रमों की सूची –
- फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर (एमएफटेक)
- फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमएफएम)
- शहरी डिजाइन स्नातक (बीयूडी)
- शहरी डिजाइन में स्नातकोत्तर (एमयूडी)
- खेल प्रबंधन में स्नातक (बीएसएम)
- खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमएसएम)
- खेल विज्ञान स्नातक (बीएसएस)
- खेल विज्ञान के स्नातकोत्तर (एमएसएस)
- मेडिसिन एंड सर्जरी
- बैचलर ऑफ सोवा रिग्पा मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसआरएमएस)
- इंजीनियरिंग इन टेक्नोलॉजी/ आर्किटेक्चर/ डिजाइन
- बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक)


