April 17, 2026

SRU में संयंत्र सुरक्षा के मुद्दे और चुनौतियों पर हुआ वेबिनार…

0
2a488470-83bb-4d9a-82fe-19315e460325

रायपुर || राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ​​के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक इंजीनियरिंग विभाग ने “संयंत्र सुरक्षा -मुद्दे और चुनौतियाँ” (Plant Safety -Issue And Challenges) पर वेबिनार का किया। इस वेबिनार का उद्देश्य “जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित रूप से काम करने की प्रतिबद्धता का लक्ष्य” (The Goal of Raising Awareness and Commitment To Working Safely) रखा गया। वेबिनार का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह द्वारा किया गया।


join whatsapp


Read More:-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को दिखे भूकंप के झटके…

इस वेबिनार में स्पीकर के रूप में ब्लास्ट फर्नेस भिलाई स्टील प्लांट के जनरल मेनेजर विकास नशिने रहे। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित रूप से काम करने की प्रतिबद्धता का लक्ष्य” को लेकर सुरक्षा टिप्स और खतरनाक सामग्री सुरक्षा के बारे में बताया।



Read More:-सबसे कम उम्र की मेयर ने ली शपथ, जयरामन के बाद चेन्नई के इतिहास की तीसरी महिला

साथ ही अपने कार्य अनुभवों के आधार पर उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस में काम के दौरान उपयोग किए जाने वाले पोर्टेबल उपकरणों की सुरक्षा और निरीक्षण परीक्षण के मानक साधनों के साथ-साथ सवारी और ड्राइविंग वाहनों के दौरान सुरक्षा उपकरणों के रूप में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के काम के महत्व को भी साझा किया।



Read More:-बोरिंग सलाद की जगह ट्राई कर्रें कुछ नया, बनाये.. मिनटों में “थाई वेज सलाद”

वही वेबिनार के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप कुलसचिव भानु प्रताप सिंह द्वारा दिया गया। वेबिनार का संचालन इंजीनियरिंग विभाग के कमल कुमार प्रधान द्वारा किया गया। संयोजक के तौर पर डॉ.अजय कुमार गुप्ता रहे साथ ही इंजीनियरिंग विभाग के डीन डॉ. आर.आर .एल. बिराली मौज़ूद रहे।



श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी..




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *