March 23, 2025

मौसम : कुछ जिलों में बदल सकता हैं मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट के साथ छींटे पड़ने की संभावना…

0
f0a22bf5484fb8279f5f40177950635c_original

प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना हैं जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अंदाज़ा है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल सकता हैं जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्रोणिका के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। बता दें प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

join whatsapp


 


Read More:-SRI : नर्सिंग मंडला ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ का दिया संदेश…

कल सुबह से लेकर देर रात तक प्रदेश में लोग गर्मी से हलाकान रहे। जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक है।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

Read More:-छत्तीसगढ़ का पहला स्वर्ण पदक, ज्ञानेश्वरी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ खेलो इंडिया गेम्स में जीता ‘गोल्ड’, पुरुष में राजा भारती ने जीता चाँदी…

रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार-

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही यहां भी रात में गर्म हवा चल रही है।

अभी यह है तापमान- रायपुर 44.1 30.1,बिलासपुर 42.8 29.0,जगदलपुर 31.2 27.2,अंबिकापुर 41.8 26.8,पेंड्रा 39.9 25.6

Read More:‘सुपर 30’ शिक्षण संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार बोले ऑनलाइन शिक्षा काफी नहीं, अभी भी इनोवेशन की है आवश्यकता…

 

 


 

Read More:-कोरोनावायरस: देश में एक बार फिर कोरोना में तेजी से बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटो में 4,518 नये मामले, 9 लोगों की मौत…



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े