श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु वेरिएट सोलर एवं क्रायोविवा बायोटेक कंपनी को किया गया आमंत्रित…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा 26 अगस्त को उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों प्लेसमेंट हेतु साक्षात्कार किये गए, जिसमें वेरिएट सोलर एवं क्रायोविवा बायोटेक कंपनी को आमंत्रित किया गया। प्लेसमेंट कैंप में बिज़नेस डेवलपमेंट इंजीनियर एवं बिज़नेस डेवलपमेंट पद के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में एमबीए/इंजीनियरिंग के विद्यार्थी शामिल किया गया साथ ही सीआरई/आरई/बीडीई पद के लिए बी.ए.,बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी., बी.टेक, बी.फार्मा, एम.ए.,एम.कॉम,एमबीए, एम.एससी.,एम.टेक, एम.फार्मा विद्यार्थी शामिल किया गया ।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने की चतुर्मुखी विकास में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित…
कंपनियों के अधिकारियों द्वारा पहले प्री प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन शुरू किया गया तत्प्श्चात चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं प्लेसमेंट में शामिल हुए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थीयों के ज्ञान कौशल कि सराहना की। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अधिकारी मोहम्मद शादाब का इस प्लेसमेंट कैम्प में उल्लेखनीय सहयोग रहा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ के. शर्मा ने प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित सभी विद्यार्थीयों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दी।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल न्यूट्रिशन सेमिनार का आयोजन…


