July 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल न्यूट्रिशन सेमिनार का आयोजन…

0
9af4b734-ab36-4034-9aab-c16538d8d97d

शहडोल| बीएससी प्रथम वर्ष  के छात्रों के द्वारा न्यूट्रीशन सेमिनार का आयोजन किया गया. इस न्यूट्रिशन सेमिनार का मेन उद्देश्य था कि मरीजों को, विभिन्न प्रकार की बीमारियों के अंतर्गत दिए जाने वाला डाइट कैसा हो, कौन से खाने से उसको नुकसान होगा और कौन से खाने से फायदा इसकी जानकारी चार्ट बनाकर.  एवं डाइट में उपयोग होने वाले सभी प्रकार के भोजन को बनाकर  सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से बताया.

बीमारियों में क्या कितनी मात्रा में देना है. कब देना है कैसे देना है. प्रशिक्षण एवं सेमिनार के द्वारा किसी चीज को समझना और समझना बहुत ही सरल हो जाता है इसी का पर्याय है श्री रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज शहडोल. यहां प्रत्येक टॉपिक पर थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल करना अनिवार्य कर दिया गया है. छात्रों के चौमुखी विकास के लिए हमेशा ऐसे सेमिनार लाभकारी सिद्ध होते हैं

 

ग्रुप निर्देशक  डॉ सतीश कुमार सिंह का आदेश है कि ज्यादा से ज्यादा सेमिनार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाए एवं प्रशिक्षण कराया जाए. जिससे हमारे अध्यनरत छात्र विश्वविद्यालय और काउंसिल में टॉप कर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *