June 4, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने की चतुर्मुखी विकास में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित…

0
WhatsApp Image 2023-08-25 at 10.45.45 AM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में चतुर्मुखी विकास में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिचर्चा की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के 7 विभागों के 118 अनुभागों में 8000 से अधिक छात्र शक्ति को और आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस परिचर्चा का उद्देश्य ज्ञान,विज्ञान एवं अध्यात्म है अतः विद्यार्थियों के सर्वांगीण नेतृत्व गुण को विकसित करने हेतु उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में सम्मलित होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। परिचर्चा में विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक सुझाव दिए।

Read More:-ज्ञान, विज्ञानं एवं अध्यात्म के त्रिवेणी संगम श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हर घर ध्यान अभियान हुआ सम्पन्न…

विद्यार्थियों के सुझावों के आधार पर अधिष्ठता विद्यार्थी कल्याण द्वारा सुझाव दिया गया की प्रत्येक अनुभाग से एक छात्र एवं छात्रा का चयन कर उन्हें उनके विभाग में खेल, सांस्कृतिक, शैक्षिक वाद-विवाद अदि विद्यार्थियों में अभिरुचि रखने वालों की प्रतिभा का चयन कर उसे विकसित करने हेतु अपने विभागध्यक्ष के मार्गदर्शन में उनकी प्रतिभा को निखार कर इंटर डिपार्टमेंट कॉम्पीटीशन विभिन्न विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। डीएसडब्लू ने चतुर्मुखी विकास में कार्य योजन तैयार करने हेतु विद्यार्थियों से अनुरोध किया जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। जल्द ही डीएसडब्लू के नेतृत्व में टीम तैयार कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस.के सिंह, कुलसचिव डॉ. सौरभ के. शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी ।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल न्यूट्रिशन सेमिनार का आयोजन…


 

Read More:-इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी रिटेल कंपनी ने आयोजित किया प्लेसमेंट ड्राइव , 11 छात्र हुए चयनित…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *