श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2023-24 का तृतीय दिवस : नव प्रवेशित छात्रों में दिखा उत्साह…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2023-24 तृतीय दिवस 3 अगस्त को आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि पंडित सुंदरताल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह रहें। दीक्षारंभ तृतीय दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राज्यगीत के साथ की गई।

कुलपति प्रो. एस.के. सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित अतिथि और नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में परमपूज्य महाराज श्री को नमन किया एवं सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया साथ ही पास आउट छात्रों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हम विश्वाश दिलाते है की आने वाले वर्षों में छात्रों को पूरी तरह से स्वालम्बी बनाने में विश्वविद्यालय अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगा। आपने हमारे विश्वविद्यालय का चयन किया इसलिए हम आभार व्यक्त करते है और विश्वाश दिलाते है की शिक्षा के साथ साथ भविष्य के लिए भी मार्गदर्शित करेंगे।
Read More:-जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में मनाया विश्व स्तनपान दिवस
विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह ने सभी नव प्रवेशित छात्रों को बधाई दी उन्होंने छात्रों से कहा की आप सभी विश्वविद्यालय में आए है और जिस उद्देश्य से आए है इस उद्देश्य को पूरा करे। शिक्षा जो है सक्रिय प्रक्रिया है, जितना शिक्षा करेंगे उतना सक्रिय रहेंगे। एवं शिक्षक, मित्र, कक्षा,लाइब्रेरी ये सब एक परिवारिक वातावरण बनाते है जितनी जल्दी हो सके इन सब से परिवारिक हो जाए जिससे आपकी पढ़ाई की शुरुआत हो जाएगी। विश्वविद्यालय के वातावरण को जानना और उसको समझना और अपनाना जरूरी है। शिक्षा का मुख्य काम है की विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार उसे अपने जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है। जीवन में सफल होने के लिए सिर्फ कक्षा तक सीमित न रहे, पुस्तकों के साथ उससे आगे जा कर कुछ अच्छा करने की कोशिश करना होगा। व्यक्तिगत परिप्रेक्ष्य, सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समाज की समस्याओं का हल ढूंढते हुए अपने आप को तथस्त रहना होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और गुरु प्रशाद एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ के. शर्मा ने उन सभी नए छात्रों का हार्दिक स्वागत किया और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2023-24 का द्वितीय दिवस: कुलपति प्रो. पी.के.घोष एवं सीजीपीयूआरसी के अध्यक्ष प्रो.यू.के.मिश्रा ने किया छात्रों को मार्गदर्शित…
