जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में मनाया विश्व स्तनपान दिवस
जगदलपुर | जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। हर साल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

प्रोग्राम में छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से बताया कि बच्चा पैदा होते ही 1 घंटे के अंदर बच्चे को मां का दूध पिलाया जाना अनिवार्य है।

मां का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत के समान है, जो बच्चे को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है। जन्म के 6 माह तक के बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाएं।

कामकाजी महिलाएं अपना दूध निकालकर घर पर स्टोर करके जाएं, ताकि घर पर बच्चे का ध्यान रखने वाले सदस्य बच्चे को मां का दूध पिला सके।

मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि जैन , प्राचार्य रविताश पीटर, टीचर्स के साथ छात्र -छात्राये मौजूद रही ।
