देश का पहला राज्य जो जिसने किया ट्रैफिक सिग्नल का कड़ाई से पालन…
भाग दौड़ की ज़िंदगी में आज सभी लोग जल्दी में होते हैं। और ऐसे में हम सभी कभी न भी ट्रैफिक जाम में जरूर फंसे होंगे और आपने देखा होगा कि लोग ट्रैफिक में फंसने के बाद उल्टी-सीधी जगहों से गाड़ियां निकालने लगते हैं। इस बीच आपको लगातार हॉर्न बजने की आवाज सुनाई देती रहती है बहुत सारे लोग इस दौरान सिग्नल तोड़कर भी आगे निकल जाते हैं।
Read More:-SRU में हुआ ”राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” पर सेमिनार, नोबेल पुरस्कार विजेता एच. आर. सिंह रहे शामिल…
वहीं आज इसका उल्टा नज़ारा दिखाई दिया, एक ऐसी तस्वीर मिजोरम से सामने आई हैं, जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। बता दें की तस्वीर इतनी जानदार है कि महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। यह तस्वीर मिजोरम के ट्रैफिक जाम की है इस तस्वीर को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा- मिजोरम के लोगों से अनुशासन और ट्रैफिक नियम का पालन करना सीखें।

Read More:-कोर्ट परिसर में जानवरों को खाना खिलाने पर पाबंदी -दिल्ली हाईकोर्ट
आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर रिट्वीट की है, उसमें देखा जा सकता है कि जाम में फंसने के बावजूद भी लोग अपनी लेन में खड़े हैं। जबकि वहां पर कोई डिवाइडर नहीं है और दूसरे साइड की रोड पूरी खाली है, लेकिन लोग शांति से खड़े होकर ट्रैफिक जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आधी सड़क बिल्कुल खाली है। इसके बाद भी लोग सड़क पर बने मार्क के भीतर खड़े हैं और उसे क्रॉस नहीं कर रहे हैं।
I have seen this kind of discipline only 👇in Mizoram. There are no fancy cars, no big egos, no road rage, no honking and no तू जानता नहीं है मेरा बाप कौन है…. no one is in a tearing hurry…there is calm and serenity all around… pic.twitter.com/ZAkXNNcES4
— Sandeep Ahlawat (@SandyAhlawat89) March 1, 2022
Read More:-ISSF वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड मेडल, सौरभ ने दी जर्मनी को मात
बता दें की आनंद मंहिंद्रा ने तस्वीर रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘शानदार तस्वीर.. एक भी गाड़ी सड़क रोड मार्कर से बाहर नहीं है। प्रेरणादायक है यह. तस्वीर एक मजबूत संदेश भी दे रही है। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम अपने जीवन की गुणवत्ता में कैसे सुधार लाएं। नियमों के अनुसार चलें, मिजोरम के लोग वाकई में काबिल-ए-तारीफ हैं। ‘ बता दें कि सबसे पहले यह तस्वीर संदीप अहलावत नामक ट्विटर यूजर ने पोस्ट की थी।

