May 1, 2026

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए हुआ तैयार, जाने कौन सी परीक्षाएं होगी ख़ारिज…

0
31_05_2021-sc_hearing_on_12th_board_exam_21693835

join whatsapp


आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड एग्जाम्स अप्रैल 2022 में शुरू हो रहे हैं बोर्ड्स द्वारा लागू दिशानिर्देश के मुताबिक, ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होनी हैं। लेकिन बता दें की स्टूडेंट्स ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। आईसीएसई सीबीएसई ऑफलाइन परीक्षा कैंसिल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई गई है। आज, सोमवार 21 फरवरी 2022 को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा ने मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की रिक्वेस्ट भी स्वीकार कर ली है।


Read More:-बजट 2022 घोषणाएँ: शिक्षा मंत्रालय के द्वारा आयोजित वेबिनार पीएम मोदी ने किया संबोधित, पांच बातों पर दिया जोर…

15 से अधिक राज्यों के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों द्वारा दायर याचिका में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग की गई है पिछले साल, सीबीएसई, सीआईएससीई, अन्य राज्य बोर्डों ने वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करने का फैसला लिया था। छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षा और बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक तय मानक के आधार पर किया गया। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से होगी, इस दौरान, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा अप्रैल के आख़री सप्ताह में आयोजित करने की उम्मीद है।

Read More:-राज्य में कुलपति नियुक्ति पर हो रहा विवाद…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *