June 20, 2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, इतने अंक टूटा सेंसेक्स, देंखे निफ़्टी का हाल

0
OIP

जल्द दिवाली का त्यौहार आने वाला है. ऐसे में शेयर बाजार से लोगों को काफी उम्मीदें है. हालांकि आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है।

Read More:-नोबेल पुरस्कार 2022 :  बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता और 2 संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार, भारतीय भी थे लिस्ट में शामिल…

10 अक्टूबर सोमवार को सेंसेक्स लगभग 750 अंक तक टूट गया है। वहीं, निफ्टी भी 200 अंक टूटकर 17090 के स्तर पर चला गया है। वहीं रुपया भी सोमवार को और कमजोर होते हुए 82.64 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में सेसेंक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 57424 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 205 अंकों की गिरावट के साथ 17,103 के स्तर पर हुई।

Read More:-हिंदी और स्थानीय भाषाओं में कराई जाए आईआईटी की पढ़ाई, राजभाषा संसदीय समिति ने की सिफारिश…

बाजार में बैंक, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स बेंचमार्क में 30 के 30 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में दिखे। रुपया डॉलर के मुकाबले सोमवार को 32 पैसे और कमजोर हो गया और यह 82.32 के मुकाबले 82.64 रुपये के लेवल पर खुला।

Read More:-SRU: 7वें लेक्चर सीरीज में “कम्युनिकेशन स्किल” पर हुई चर्चा, IGNOU प्रो वाइस चांसलर ने दी जानकरी…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *