February 8, 2025

‘स्टार प्लेयर’ नीरज चोपड़ा डायमंड लीग जितने वाले पहले भारतीय, रचा एक और इतिहास…

0

इंडियन स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब अपने नाम किया। नीरज ने 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था । हालांकि तब उन्हें क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा था।

Read More:-प्रदेश को मिले 3 नए जिले, मुख्यमंत्री बघेल ने किया शुभारंभ, अब 31 जिलों वाला राज्य बना छत्तीसगढ़…

डायमंड लीग फाइनल में नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर दूर भाला फेंका। इससे उन्हें अपने प्रतिद्वंद्धी खिलाड़ी से बढ़त मिल गई। तीसरी कोशिश में 88.00 मीटर भाला फेंका। चौथे प्रयास में 86.11 मीटर, पांचवें प्रयास में 87.00 मीटर औ छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका।

Read More:-एसआरयू के एनसीसी कैडेट्स हुए 8 सीजी गर्ल्स बटालियन कैंप में शामिल…

इस फाइनल में चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर भाला फेंककर तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। डायमंड लीग फाइनल को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के बाहर सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जा सकता है।बता दें कि 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल मे पहुंचने वाले भी भारत के इकलौते खिलाड़ी भी बने थे। इससे पहले चक्का फेंक में विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय बने थे। वैसे नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है। यह उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में रचा था।


Read More:-iPhone 14 हुआ लॉन्च, iPhone 13 के सभी मॉडल हुए 10 हजार तक कम…

srigo


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े