April 30, 2026

सोनू सूद ने आधी रात घायल युवक की बचाई जान….

0
b9bb3452636064debcfacae6b00806cc1d803b3f714026f925e717b0f234da1d

join whatsapp


बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने पंजाब में सड़क किनारे आधी रात को कार में जख्मी पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज। बता दें की घटना मोगा स्थित कोटकपूरा बाईपास की है,यह घटना मंगलवार देर रात की है। सोनू सूद रात को वहां से गुजर रहे थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वह करीब गए तो कार के अंदर एक युवक था। उन्होंने उसी वक़्त साथियों की मदद से कार का सेंटर लॉक खुलवाया। इसके बाद युवक को खुद ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला। उसे अपनी कार में बैठाकर अस्पताल ले गए,उसकी हालत में सुधार होने के बाद सोनू सूद वहां से वापस लौटे।


Read More:-सुप्रीम कोर्ट ने NEET मामले में हस्तक्षेप करने से मना किया….

सोनू सूद कोरोना काल में खूब चर्चा में आए। जब उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज से लेकर उनके परिवार की जरूरतों का खर्च उठाना शुरू किया। इसके अलावा कोरोना के चलते लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। और एक बार फिर सोनू सूद ने मोगा में एक इंसानी जिंदगी बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *