उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी, देखे क्या-क्या घोषणाएं हुईं….
उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने आज यूपी के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इसे उन्नति विधान जन घोषणा पत्र का नाम दिया गया है। इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
Read More:-UGC NET Result: इस तिथि तक जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट….
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी आज अपने अपने घोषणा पत्र जारी किये हैं। यूपी में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव परिणाम दस मार्च को घोषित किये जायेंगे।
Read More:-सुप्रीम कोर्ट ने NEET मामले में हस्तक्षेप करने से मना किया….
‘उन्नति विधान’ में कांग्रेस की घोषणाएँ –
- किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
- जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
- 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
- बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
- आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
- सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
- झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
- ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
- शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। - अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।


