श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग संस्थान, शहडोल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 हर्षोल्लास से मनाया गया
शहडोल। श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग संस्थान, शहडोल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का विषय था:
“हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: नर्सों की देखभाल से मज़बूत होती है स्वास्थ्य व्यवस्था और अर्थव्यवस्था”
कार्यक्रम की शुरुआत महाराज श्री जी के आशीर्वाद और सी.ए.ओ. मुकेश मार्को के मार्गदर्शन में हुई।

सी.ए.ओ. श्री मुकेश मार्को ने आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के इतिहास पर प्रेरणादायक भाषण दिया, जिससे छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के महत्व को समझने में सहायता मिली।

डॉ. आकांक्षा भागे द्वारा नर्सों के गुण एवं मरीजों के प्रति उनके कर्तव्यों पर प्रभावशाली भाषण दिया गया, जिससे छात्रों को अत्यधिक प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, भाषण, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर नर्स दिवस के उपलक्ष्य में सी.ए.ओ. एवं सभी शिक्षकों द्वारा केक काटा गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथिगण, शिक्षकों एवं सभी छात्रों ने केक काट कर एक दूसरे को नर्सेस दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
