April 19, 2026

कार्टेल लाइफसाइंस प्रा. लि. ने रावतपुरा कुम्हारी कैंपस के 17 बी.फार्म छात्रों का चयन किया

0
WhatsApp Image 2025-05-13 at 2.07.40 PM

कुम्हारी। कार्टेल लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, जो अकोला, रायपुर की एक उभरती हुई फार्मास्युटिकल कंपनी है, ने 11 मई 2025 को श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुंवारी के बी.फार्म अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की।

कंपनी बड़े मात्रा में पैरेंट्रल्स (LVPs) के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है, जो अस्पतालों और क्लीनिकल ट्रीटमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 33 छात्रों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद, 17 छात्रों का चयन क्वालिटी कंट्रोल (QC) और प्रोडक्शन विभागों के लिए किया गया।

यह संस्था और छात्रों दोनों के लिए गर्व का क्षण है। चयनित छात्र अब फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं।
इस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स आस्था वर्मा व नित्यपाल सिंह के सहयोग से हुआ, जिन्होंने पूरे प्रक्रिया में छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

संस्थान के प्राचार्य प्रो. एस. प्रकाश राव एवं कृष्णकांत, निदेशक, श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स कुम्हारी कैंपस ने कार्टेल लाइफसाइंस प्रा. लि. का आभार व्यक्त किया और चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *