June 20, 2026

SRU: 7वें लेक्चर सीरीज में “कम्युनिकेशन स्किल” पर हुई चर्चा, IGNOU प्रो वाइस चांसलर ने दी जानकरी…

0
WhatsApp Image 2022-10-08 at 3.02.02 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ अलग-अलग विषयों में जानकारी देने के लिए लेक्चर सीरीज का आयोजन किया जा रहा हैं और अब तक 6 लेक्चर आयोजित किये जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में 8 अक्टूबर को लेक्चर सीरीज की आज सातवीं कड़ी का आयोजन हुआ। आज की लेक्चर सीरीज का विषय कम्युनिकेशन स्किल रहा ।

Read More:-IAF Day : भारतीय वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस, दिल्ली-एनसीआर से बाहर होगा परेड और फ्लाई पास्ट…

लेक्चर की शुरआत दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के साथ हुई । आज की लेक्चर के वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली ( IGNOU) के प्रो वाइस चांसलर और बरहमपुर विश्वविद्यालय ओडिशा के पूर्व कुलपति प्रो. आर.पी. दास रहे। छात्रों को सम्बोधित करते हुए डीन एकेडमिक्स ऑफ़ यूनिवर्सिटी, डॉ. आर.आर. बिराली ने वक्ता प्रो. आर.पी. दास का स्वागत किया।


Read More:-वर्ल्ड स्माइल डे: हंसने के 6 बेमिसाल फायदे, जाने स्वस्थ रखने में आपकी हंसी भी कितनी अहम…

प्रो. आर.पी. दास ने लेक्चर सीरीज में शामिल होने पर विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए “कम्युनिकेशन स्किल” के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया की संचार (कम्युनिकेशन) का जीवन में कितना महत्व है बिना संचार के जीवन जीना बहुत मुश्किल हैं। उन्होंने संचार के प्रकार, महत्व और उसके अलग-अलग प्रभाव बताये। उन्होंने अपने संचार के अनुभव को साझा करते हुए बताया की उन्हें भी पहले पब्लिक स्पीकिंग में परेशानी होती थी लेकिन कई बार कोशिश के बाद डर और झिझक खत्म हो जाती हैं। प्रयास करें क्योंकि प्रयास से ही “कम्युनिकेशन स्किल” में मजबूती आती हैं।

Read More:-SRI: B.P.Ed की छात्रा टॉक संजना घनश्याम का 36वें राष्ट्रीय खेल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में चयन…

उन्होंने कुछ प्रैक्टिकल टिप्स छात्रों को दिए जिसमें:-

• न्यूज़ पेपर पढ़ना।
• आईने के सामने खड़े होकर खुद से पहले इंटर कम्युनिकेशन करना।
• जब कोई बात कर रहा हो तो आंखों से संपर्क करना जिससे अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
• कम्युनिकेशन जीवन में सफलता के लिए कार्य क्षेत्र में, स्कूल, कॉलेज, आपके घर और हर क्षेत्र में जरुरी हैं।

लेक्चर के आखिरी में डीन एकेडमिक्स ऑफ़ यूनिवर्सिटी, डॉ. आर.आर. बिराली ने वक्ता प्रो. आर.पी. दास को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।


Read More:-यूजी और  पीजी के स्टूडेंट्स करेंगे  Cyber security की पढ़ाई, यूजीसी ने बनाया स्ट्रक्चर…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने इस 7वें लेक्चर सीरीज के लिए सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी…


 

Read More:-भारत की  इन चार दवाओं का हानिकारक प्रभाव, WHO ने जारी किया मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *