April 19, 2026

श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…

0
WhatsApp Image 2022-04-23 at 3.20.03 PM (1)

श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय ने श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से आज़ादी के अमृतमहोत्सव पर “CAREER OPPORTUNITIES IN DEFENCE SERVICES, DRDO AND CIVIL AVIATION SECTOR'” ( “रक्षा सेवाओं, डीआरडीओ और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कैरियर के अवसर”) पर सेमिनार आयोजित कराया। सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर के आस्था मंच में सफलतापूर्वक संचालित किया गया ।

join whatsapp


Read More:-देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना दर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 33 लोगों की मौत…

सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर वायु सेना के पूर्व विंग कमांडर, पूर्व डी.आर.डी.ओ, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व प्रमुख एवं प्रोफेसर निर्मल कुमार पटेल मौज़ूद रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. सोनल चौबे ने पुष्पगुच्छ देकर किया।


Read More:-विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…

सेमिनार में मुख्य अतिथि निर्मल कुमार पटेल ने भारतीय सेना के बारे में छात्रों का मार्गदर्शन किया। जिसमें उन्होंने “रक्षा सेवाओं, डीआरडीओ और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कैरियर के अवसर” के बारे में अपना अनुभव साझा किया। छात्रों को भारतीय सेना के महत्व, उद्देश्य, एवं उस क्षेत्र में अपना भविष्य कैसे बनाये इस बारे में चर्चा की।

 

 


Read More:-विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…

उन्होंने छात्रों से कहा की अपनी कमी और अपनी ताकत को पहचाने जिससे आपका लक्ष्य आप तय कर पायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सेमिनार में मौज़ूद छात्रों के जिज्ञासा से भरे सवालों का जवाब दिया।


श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल सेमिनार के लिए शुभकामनाएं दी…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *