April 18, 2026

24 घंटे में कोविड के 2541 नए मामले, अब तक 5,22,223 लोगों की मौत…

0
25743a87113f091e88d69121cb06cafd_original

नई दिल्ली | भारत में COVID-19 केसों में 2 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है, पिछले 24 घंटे में 2,541 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस अवधि के दौरान 30 लोगों की मौत हुई है. वहीं पूरे भारत में अब तक कुल 522,223 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में 1,862 लोगों ने कोरोना को मात दी है और अब तक देश में कुल 42,521,341 लोग कोरोना से ठीक  हो चुके हैं.

join whatsapp

पिछले 24 घंटे में 3,64,210 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है. अब तक कुल 1,87,71,95,781 लोगों को देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बता दें कि कोरोना की वैक्सीन लगाने में उत्तर प्रदेश राज्य सबसे आगे है. यूपी एकमात्र राज्‍य है, जिसने 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी है.

Read More :- सीजी ब्रेकिंग: बच्चों के बाद अब शिक्षकों की भी मिलेंगी गर्मी की छुट्टी, देखें आदेश…

राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में उछाल आया है और लगातार तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है. दिल्ली में बीते करीब ढाई महीने में सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हो गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान 1083 नए कोरोना केस आए हैं. रविवार को कोरोना संक्रमण दर 4.48 फीसदी रही है.

Read More :- श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…

Read More :- विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…

Read More :- Gold Price : शादियों के सीजन में करीब 5,000 रुपये सस्ते में बिक रहा सोना, बाजारों में ग्राहकों की दिखी खूब भीड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *