देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना दर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 33 लोगों की मौत…
देश में कोरोना महामारी एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,527 नए केस दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है। बता दें देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 15,079 हो गयी है।
Read More:-विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…
वहीं बीते 24 घंटों में 1,656 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिली है। सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में अभी रिकवरी रेट 98.75% है। वहीं 187.46 करोड़ वैक्सीन डोज अब तक लोगों को लगाए जा चुके हैं।

Read More:-Share Market : आज बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा…
बता दें की राजधानी दिल्ली में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंच गई है। बढ़ते कोरोना ने फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि एक्सपर्ट ने पहले ही चौथी लहर आने के संकेत दे दिए है। फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।

