June 4, 2026

विश्न पृथ्वी दिवस 2022: ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, पृथ्वी दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन के प्रति कर रहा जागरूक…

0
doodle-sixteen_nine

हर साल 22 अप्रैल का दिन बेहद खास होता हैं । इस दिन को पूरा विश्न पृथ्वी दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर विश्वभर से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी एक डूडल समर्पित किया है। गूगल का यह डूडल लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक कर रहा है। गूगल के द्वारा सभी प्रमुख मौके पर ऐसे डूडल का निर्माण किया जाता है।

join whatsapp


Read More:-Share Market : आज बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा…

साथ ही इस साल विश्न पृथ्वी दिवस, 2022 की थीम Invest In our Planet को बनाया गया है। इसके माध्यम से व्यवसायों को सतत प्रयासों की ओर ध्यान देने का निवेदन किया गया है।


Read More:-Share Market : आज बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा…

दुनियाभर के देशों द्वारा पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके लिए सकारात्मक कदमों को बढ़ावा देना है। बता दें की साल 1970 से इसे हर साल इसी तारीख को मनाया जाता है।


देंखे क्या खास है आज के डूडल में?-

पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल की तरफ से जारी किए गए डूडल में पृथ्वी ग्रह पर दशकों से हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दर्शाया गया है। इसका निर्माण टाइम-लैप्स इमेजरी की सहायता से किया गया है। इस डूडल में बीते समय और वर्तमान समय में पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों को दिखाया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह समय के मुताबिक हमारी पृथ्वी के जलवायु में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसमें अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर ग्लेशियर रिट्रीट, ग्रीनलैंड में सेर्मर्सूक ग्लेशियर रिट्रीट, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट को दिखाया गया है। इस डूडल में बीते 24 सालों में हुए जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *