RSMSSB भर्ती : लैब असिस्टेंट के 1012 पदों पर निकली भर्तियां, देखें आवेदन से संबंधित जानकारी…
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने लैब असिस्टेंट के 1012 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर नौकरी के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखरी तारीख 23 अप्रैल 2022 निर्धारित है।
Read More:-प्रधानमंत्री मोदी का 3 दिवसीय गुजरात दौरा , डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक भी लेंगे कार्यक्रमों में हिस्सा…
उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकारिक बसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। वहीं, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 और 29 जून 2022 को होगा।

Read More:-जल्द होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के खाली पदों पर भर्ती, 6-8 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया…
उम्मीदवार की आयु – वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 1 जनवरी 2023 से पहले 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट दी गई।
आवेदन शुल्क- आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये का भुगतान करना होगा। बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये देय होगा। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें की परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
Read More:- छत्तीसगढ़ के महुआ की अन्तराष्ट्रीय मांग, पहली बार यूनाईटेड किंगडम जाएगा CG का महुआ फूल…

