May 2, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है…

0
Draupadi-Murmu-Speech-696x368

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि, “राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। उन्होंने कहा, मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के छात्रों का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत…

उन्होंने कहा, मैं आज समस्त देशवासियों को, विशेषकर भारत के युवाओं को और भारत की महिलाओं को ये विश्वास दिलाती हूं कि इस पद पर कार्य करते हुए मेरे लिए उनके हित सर्वोपरि होंगे। मेरे इस निर्वाचन में पुरानी लीक से हटकर नए रास्तों पर चलने वाले भारत के आज के युवाओं का साहस भी शामिल है। ऐसे प्रगतिशील भारत का नेतृत्व करते हुए आज मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”

Read More:-छत्तीसगढ़: राजधानी की नालंदा लाइब्रेरी में छात्रों के लिए उपलब्ध हैं 50 हजार किताबें, पढ़ने के लिए बगीचे, एक झील और बाहर बैठने की हैं जगह…

अपने भाषण में आगे द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ’26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है। ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है। मैं आज, देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं ।’द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा, ‘मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है। हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है। इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य।’

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *