April 19, 2026

अब 6 फीसदी अधिभार के साथ जमा करना होगा सम्पत्ति कर, निगम ने वसूला अब तक 190 करोड़ रुपये का राजस्व…

0
raipur-nagar-nigam-commissioner-transfer

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मकान मालिकों को अब छह फीसदी अधिभार के साथ संपत्ति कर जमा करना पड़ेगा। अधिभार के रूप में निगम ने 16 अप्रैल से जुर्माना लेना शुरू कर दिया है। निगम ने अब तक 190 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया है,जबकि 200 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। दरअसल निगम प्रशासन ने 31 मार्च तक संपत्ति कर समेत अन्य करों का भुगतान करने समय दिया गया था। इसके बाद बकाया कर का भुगतान करने वालों से छह फीसद अधिभार वसूलने की चेतावनी दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 15 अप्रैल तक समय देने की घोषणा की थी। पिछले पखवाड़े भर में निगम ने 17 करोड़ रुपये की वसूली की है।जबकि इस साल कुल 190 करोड़ की राजस्व वसूली पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। पिछले साल केवल 165 करोड़ रुपये ही राजस्व की वसूली हो पाई थी।

join whatsapp

नगर निगम के अपर आयुक्त राजस्व अरविंद शर्मा ने बताया कि संपत्ति कर समेत अन्य करों को जमा करने का अंतिम अवसर 31 मार्च तक रहता है।लेकिन  इस बार शासन के आदेश के अनुसार महापौर एजाज ढेबर और निगमायुक्त प्रभात मलिक ने कर दाताओं को सहूलियत देते हुए 15 अप्रैल तक कर जमा करने का अवसर दिया था। इसके लिए अवकाश के दिनों में भी जोन कार्यालयों को खुला रखा गया। अब तक 190 करोड़ रुपये राजस्व वसूला जा चुका है। 16 अप्रैल से छह फीसदी अधिभार के साथ बकायादारों से जुर्माना वसूला जा रहा। इसके पहले भी बकायादारों को कई बार मौके दिए गए थे।

Read More :- IPL-2022 : टॉप-4 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स पर जीत हासिल कर कि एंट्री, गुजरात टाइटंस का कब्‍जा जारी…

संपत्तिकर की रसीद काटने में भले ही जोन दस अव्वल रहा है लेकिन पखवाड़े भर में महज एक हजार 335 रसीद काटकर तीन करोड़ 12 लाख 78 हजार की सर्वाधिक वसूली जोन कार्यालय दो ने की है।

Watch More :- click here 

निगम के जोन कार्यालयों के राजस्व अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से बड़े बकायादारों की सूची बनाई जा रही है। उनसे बकाया कर की वसूली सख्ती से की जाएगी। इसमें रहवासी इलाके के खाली प्लाट को भी शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही उनके गोदाम, संस्थान सील किए जाएंगे।

Read More :- महिलाओं ने निकाला आजीविका का नया साधन, की किशमिश प्रसंस्करण कि शुरुआत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *