July 22, 2026

Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 337 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू…

0
BIS-Recruitment-2022-

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 19 अप्रैल से शुरू कर दी है। आवेदन के लिए उम्मीदवार 10वीं पास से पीजी उत्तीर्ण (पदों के अनुसार अलग-अलग) होना चाहिए। बता दें की उम्मीदवार बीआइएस की आधिकारिक वेबसाइट, bis.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एवं उम्मीदवार ध्यान दे की आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 निर्धारित की गई है।

join whatsapp


Read More:-अब 6 फीसदी अधिभार के साथ जमा करना होगा सम्पत्ति कर, निगम ने वसूला अब तक 190 करोड़ रुपये का राजस्व…

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 500 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, असिस्टेंट डायरेक्ट पद के लिए शुल्क 800 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है, इन्हें पूरी छूट दी गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि शुल्क का भुगतान भी 9 मई तक करना होगा। बीआइएस वेकेंसी ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट-आउट 24 मई 2022 तक ले सकेंगे।

पद –

  • डायरेक्टर (लीगल) – 1 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (हिंदी) – 1 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (ऐडमिनिस्ट्रेशन एण्ड फाइनेंस) – 1 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (मार्केटिंग एण्ड कंज्यूमर अफेयर्स) – 1 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट – 28 पद
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 47 पद
  • असिस्टेंट कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन – 2 पद
  • स्टेनोग्राफर – 22 पद
  • सीनियर सेक्रेटेरिएट – 100 पद
  • हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर – 1 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट (लैबोरेट्री – मेकेनिकल, केमिकल, माइक्रोबॉयोलॉजी) – 47 पद
  • सीनियर टेक्निशियन (कारपेंटर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रिशियन) – 25 पद

 


Read More:-महिलाओं ने निकाला आजीविका का नया साधन, की किशमिश प्रसंस्करण कि शुरुआत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *