IPL-2022 : टॉप-4 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स पर जीत हासिल कर कि एंट्री, गुजरात टाइटंस का कब्जा जारी…
साल 2022 IPL में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस का टॉप पर कब्जा जारी है। गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराकर टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है। गुजरात 10 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने 6 मैचों में 5 जीत दर्ज की है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में खराब शुरुआत करने के बाद जोरदार वापसी करने वाली हैदराबाद ने भी पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करके टॉप 4 में एंट्री कर ली है।
हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीनों के 88 अंक है। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस सबसे आखिरी 10वें पायदान पर है। मुंबई ने अपने पिछले 6 मैच गंवाए है। दूसरी सफल टीम चेन्नई 9वें स्थान पर है। चेन्नई ने 6 में से 5 मैच गंवाए है और सिर्फ एक जीत हासिल की है।

Read More:-UP में एक्शन प्लान तैयार, अब युवाओं के उद्यमी बनने की राह होगी आसान…
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑरेज कैप राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के पास है, जबकि पर्पल कैप राजस्थान के युजवेंद्र चहल के पास है। बटलर ने 5 मैचों में 272 रन जड़े हैं इस लिस्ट में केएल राहुल 235 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर होने के कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 228 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं। चहल के नाम 5 मैचों में 12 विकेट है। पंजाब पर हैदराबाद की जीत के बाद टी नटराजन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके भी चहल के बराबर 12 विकेट हैं। 11 विकेट के साथ कुलदीप यादव तीसरे नंबर पर है।

