June 14, 2026

NEET UG : दाखिल प्रक्रिया के बाद भी खाली रह गई सीटे, अब नौ अप्रैल तक होगा एडमिशन…

0
odisha_medical_college


For Registration click on the link:-  https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A

देश में नीट यूजी दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटें खाली रह गई। बता दें की नीट की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसिल कमेटी ने 10 मार्च से तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। जो की 31 मार्च तक चली थीं। इसे देखते हुए एक अप्रैल को सीट वितरण प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें रविवार तक सभी पात्र छात्रों को सीटों का वितरण कर दिया गया है।

Read More:-रावतपुरा धाम में महाराज श्री ने किया नूतन हिन्दू कैलेंडर का विमोचन, दी चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष बधाई, की लोगों के लिए मंगल कामना…

अब इसे देखते हुए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार को आखरी परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को पांच से नौ अप्रैल तक संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए यह आखरी मौका है।

join whatsapp


बता दें की इसमें छात्रों को वही कॉलेज मिल सकेगा, जो विकल्प छात्रों ने पूर्व के चरणों में भरा है। आखरी परिणाम जारी होने पर छात्रों को संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद ही सीट सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं रिपोर्ट नहीं करने पर बाद में सीट मिलने पर परेशानी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस चरण के लिए छात्रों को अलग से पंजीकरण करने के साथ फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं थी।

Read More:-ऑस्ट्रेलिया के साथ इंडिया का इकोनॉमिक को-ऑपरेशन और ट्रेड एग्रीमेंट हस्ताक्षर, देंखे किन सामानों को मिलेगी फ्री एंट्री…

नीट पीजी परिणाम आज जारी होगा-

नीट पीजी की 146 सीटों के लिए भी परिणाम आज जारी किया जाएगा । इसके द्वारा चार से छह अप्रैल तक छात्रों को कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। शीर्ष न्यायालय के आदेश के बाद से बीते एक अप्रैल से पीजी की 146 सीटों के लिए स्पेशल काउंसलिंग शुरू की गई थी। इसमें रविवार सुबह सात बजे तक विकल्पों को भरने व उन्हें लॉक करने का मौका था।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *