June 14, 2026

रावतपुरा धाम में महाराज श्री ने किया नूतन हिन्दू कैलेंडर का विमोचन, दी चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष बधाई, की लोगों के लिए मंगल कामना…

0
WhatsApp Image 2022-04-02 at 11.56.16 AM

धाम | श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट में चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर धाम स्थित आश्रम परिसर में श्री रावतपुरा लोक कल्याण  ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन श्री श्री रविशंकर जी महाराज  द्वारा किया गया. कैलेंडर के विमोचन अवसर पर धाम के कथावाचक रमाकांत व्यास और अयोध्या की कथावाचिका  भारती दीदी भी उपस्थित रही.

join whatsapp

श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट  के अध्यक्ष श्री रविशंकर जी महाराज जी ने ट्रस्ट के सभी लोगो को चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनायें  देते हुए सभी के जीवन में  खुशहाली की कामना की. महाराज श्री ने विमोचन के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा की ट्रस्ट द्वारा हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है जिसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है ।

गौरतलब है रावतपुरा धाम में संस्कृत स्कूल की स्थापना की गयी है, जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधायें उपलब्ध है । यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारत की पुरातन संस्कृति एवँ समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी दी जाती है ।

For Registration click on the link: click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *