January 18, 2025

जानिए मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को मिला कौन – सा विभाग?…

0

नई दिल्ली। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की पहली बैठक ली । जिसमें कैबिनेट के  विभागों का बंटवारा भी कर दिया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने का एलान किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया।

मंत्री व विभागों के नाम

राजनाथ सिंह – कैबिनेट मंत्री रक्षा मंत्रालय
अमित शाह – कैबिनेट मंत्री गृह मंत्रालय
नितिन गडकरी – कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन मंत्रालय
जेपी नड्डा – कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान – कैबिनेट मंत्री कृषि मंत्रालय एवं किसान ग्रामीण विकास मंत्रालय
निर्मला सीतारमण – कैबिनेट मंत्री वित्त मंत्रालय
सुब्रह्मण्यम जयशंकर – कैबिनेट मंत्री विदेश मंत्रालय
मनोहर लाल – कैबिनेट मंत्री ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय
हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमार स्वामी – कैबिनेट मंत्री उद्योग मंत्रालय एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय
पीयूष गोयल – कैबिनेट मंत्री वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान – कैबिनेट मंत्री शिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझी – कैबिनेट मंत्री एमएसएमई मंत्रालय
राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) – कैबिनेट मंत्री पंचायती राज मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल – कैबिनेट मंत्री पोर्ट और शिपिंग का पुराना मंत्रालय
डॉ वीरेंद्र कुमार – कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं कल्याण मंत्रालय
राममोहन नायडू – कैबिनेट मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय
प्रल्हाद जोशी – कैबिनेट मंत्री उपभोक्ता मंत्रालय
जुएल ओरांव – कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय
गिरिराज सिंह – कैबिनेट मंत्री कपड़ा मंत्रालय
अश्वनी वैष्णव – कैबिनेट मंत्री सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय
ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया – कैबिनेट मंत्री संचार मंत्रालय और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव – कैबिनेट मंत्री परियावर्ण मंत्रालय
गजेन्द्र सिंह शेखावत – कैबिनेट मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री
अन्नपूर्णा देवी – कैबिनेट महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
किरेन रिजिजू – कैबिनेट मंत्री संसदीय मामलों का मंत्रालय और सहकारी एवं अल्पसंख्यक
हरदीप सिंह पुरी – कैबिनेट मंत्री पेट्रोलियम मंत्रालय
डॉ मनसुख मंडाविया – कैबिनेट मंत्री श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय और खेल एवं युवा मंत्रालय
जी किशन रेड्डी – कैबिनेट मंत्री कोयला मंत्रालय और खनन मंत्रालय
चिराग पासवान – कैबिनेट मंत्री खाद्य प्रसंस्कृत उद्योग मंत्रालय
सीआर पाटील – कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्रालय


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितेंद्र सिंह – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री,

परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

अर्जुन राम मेघवल – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
जाधव प्रतापराव गणपतराव – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
जयंत चौधरी – राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद – राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीपद यशो नाइक – राज्य मंत्री ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरी – राज्य मंत्री वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर – राज्य मंत्री सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामदास आठवले – राज्य मंत्री मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर – राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
नित्यानंद राय – राज्य मंत्री गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिय पटेल – राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
वी सोमन्ना – राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
चंद्रशेखर पेम्मासानी – राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेल – राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
शोभा करांदलाजे – राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह – राज्य मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बनवारी लाल वर्मा – राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक

न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

शांतनु ठाकुर – राज्य मंत्री बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुरेश गोपी – राज्य मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
एल मुरुगन – राज्य मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
अजय टम्टा – राज्य मंत्री सड़क परिवहन राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार – राज्य मंत्री गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान – राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी – राज्य मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे – राज्य मंत्री कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
संजय सेठ – राज्य मंत्री रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
रावनीत सिंह बिट्टू – राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
दुर्गा दास उइके – राज्य मंत्री जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
रक्षा निखिल खडसे – राज्य मंत्री युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुकांता मजूमदार – राज्य मंत्री शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुर – राज्य मंत्री महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
तोखन साहू – राज्य मंत्री आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

डॉ राजभूषण निषाद – राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा – राज्य मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा – राज्य मंत्री कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया – राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक

वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

मुरलीधर मोहोल – राज्य मंत्री सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियन राज्य मंत्री – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पबित्रा मार्गेरिटा – राज्य मंत्री विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 240 और एनडीए ने 293 सीटें जीतीं हैं। जबकि तेलुगू देशम पार्टी ने 16 और जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें जीती हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह लगातार तीन बार (1952, 1957 और 1962) का आम चुनाव जीतकर, नरेंद्र मोदी भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने और फिर 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बने। जवाहरलाल नेहरू के बाद वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। वे वाराणसी से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।

प्रमुख मंत्रालय भाजपा के पास

मोदी के मंत्रिमंडल में बड़े नामों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल समेत अन्य बड़े नाम शामिल किये गये हैं। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी नए मंत्रिमंडल में शामिल है। बीजेपी ने प्रमुख पोर्टफोलियो अपने पास ही रखे है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए चेहरे शामिल किए गए हैं। नई कैबिनेट का गठन इस प्रकार किया गया है कि वह देश की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों का प्रभावी ढंग से सामना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े