आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 : भारत 21 पदकों के साथ पदक तालिका में है पहले नंबर पर…

लीमा(पेरू): भारत की 61 सदस्यीय शूटिंग टीम ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप का आयोजन लीमा में किया जा रहा है, जो 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक पेरू के लास पाल्मास शूटिंग रेंज में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी भी यह पंहुचे है है जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध होगी। मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह इस प्रतियोगिता में 11वां स्वर्ण पदक है। वह कुल 16 पदक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। चीन तीन स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुकेश का यह प्रतियोगिता मे चौथा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता था। मुकेश और राजवर्धन दोनों ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई लेकिन वहां वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। राजवर्धन फाइनल में चौथे जबकि मुकेश पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में परीक्षित सिंह बराड़ ने 623.0 का स्कोर बनाकर भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवेंद्र बहादुर सिंह 618.4 के स्कोर के साथ 14वें जबकि वेदांत नितिन वाघमारे 613.2 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रहे।
जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत के पदक
आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में भारत की पदक तालिका में शुक्रवार को पदकों की संख्या 21 हो गई, जब पिस्टल निशानेबाजों ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धाओं में पांच और पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल रहे। भारत 21 पदकों 13 स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। दिव्यांशी और सूरज शर्मा ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारत ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में दिव्यांशी (564), परीशा गुप्ता (559) और मानवी जैन (557) के साथ पहले तीन स्थान हासिल किए।
एक अन्य भारतीय निशानेबाज शिखा चौधरी (554) चौथे स्थान पर रहीं। दिव्यांशी ने प्रतियोगिता की शुरुआत में 25 मीटर महिला पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसी बीच, सूरज शर्मा, जिन्हें पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा, ने स्टैंडर्ड वैरिएशन में 571 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रकार कुल 21 पदकों – 13 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य – के साथ भारत वर्तमान में पदक तालिका में शीर्ष पर है। उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके पास अब तक 10 पदक – दो स्वर्ण और चार रजत और चार कांस्य पदक हैं। खुशी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 585-29x स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई।