ISRO Recruitment 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी…ग्रेजुएट्स करें सकेंगे आवेदन…
भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अधीन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कैंडिडेट्स 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स, इसकी ऑफिशियल वेबसाइट्स isro.gov.in और nrsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

आपको बता दे इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निकाली इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 34 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जीन में जूनियर रिसर्च फेलो के 20 पदों, रिसर्च साइंटिस्ट के 4 पदों, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 7 पदों और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 3 पदों को भरे जायेगे
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से बीई/बीटेक/बीएससी/एमएससी की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेटस का सिलेक्शन सीबीटी/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 31,000 से लेकर 56,000 रुपये प्रतिमाह तक दिए जाएंगे.
आधिकारिक वेबसाइट www.nrsc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.
