श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रकांत मोहबिया का शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रकाशित…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रकांत मोहबिया का 23 से 24 फरवरी 2023 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की प्रगत संगणन विकास केंद्र के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “इंटेलिजेंट सिस्टम पर उभरते रुझान और प्रौद्योगिकियां” पर शोध पत्र प्रस्तुत किया । रिसर्च पेपर का विषय “एनसीए बैंड फीचर के साथ बेसियन अनुकूलित केएनएन क्लासीफायर का उपयोग करके सोयाबीन की पत्ती रोग का पता लगाने के लिए दृष्टिकोण” (Approach for Detection of Soybean Leaf Disease using Bayesian Optimized KNN Classifier with NCA based Feature selection) है। जिसे स्प्रिंगर बुक सीरीज “लेक्चर सीरीज इन नेटवर्क्स एंड सिस्टम” स्कॉपस इंडेक्स्ड में प्रकाशन के लिए चयन किया गया है।
Read More:-फार्मा प्रबंधन पर डॉ. नेहा शर्मा चौधरी की रावतपुरा जबलपुर कैंपस में एक विशेष वार्ता ….
इसके साथ ही हालही में उन्होंने “रैंडम फ़ॉरेस्ट का उपयोग करके सोयाबीन के पौधों के कीट और पत्ती रोग का हाइब्रिड फीचर आधारित वर्गीकरण” (Hybrid Features based Classification of Insect and Leaf Disease of Soybean Plants using Random Forest Classifier) पर आईसीएआर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोयाबीन एंड रिसर्च, इंदौर, एमपी इंडिया के साथ मिलकर स्कोपस इंडेक्स शोध पत्रिका में शोध पत्र प्रकाशित किया है। इसका उद्देश्य उन्होंने बताया कि कीट प्रबंधन एवम फसल रोग सोयाबीन के खेती के लिए एक चुनौती है , जिसका समय पर पता चलना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कीटो के आक्रमण का पूर्वानुमान एवम सोयाबीन के पौधों में होने वाले रोगों को पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवम मशीन लर्निंग का उपयोग कर एक बहुत ही उपयोगी तकनीक का अविष्कार किया है जिसका प्रयोग इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोयाबीन एंड रिसर्च, इंदौर, एमपी द्वारा उपयोग उनके मोबाइल एप्लीकेशन में किया जाएगा जो कि मालवांचल के किसान जो सोयाबीन की खेती करते है उनके लिए अत्यंत ही हितकारी होगा |
चंद्रकांत मोहबिया को उनकी इस सफलता के लिए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस.के.सिंह एवं कुलसचिव सी रमेश कुमार ने शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
Read More:-रावतपुरा फार्मेसी इंस्टिट्यूट में फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की जयंती “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” के रूप में मनाई गई…

Read More:–SRU शहडोल में “Yes, We can end TB” थीम पर मनाया गया टीबी डे…

