February 16, 2025

International women’s day : तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन…

0

सूरजपुर | जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |

सूरजपुर कॉलेज ग्राउण्ड में दिनांक 05 से 07 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा।

खेल अधिकारी आरती पाण्डेय ने बताया कि यह जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता केवल बालिका, महिला खिलाड़ियों के लिये आयोजित की जा रही है, जिसमें 09 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के केवल सूरजपुर जिले के महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है।


बता दे कि यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीवाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स खेल विधा के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। 05 व 06 मार्च को खेल प्रतियोगिता तथा 07 मार्च को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े