June 4, 2026

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, सचिव डॉ मनीषा शुक्ला ने किया कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित…

0
WhatsApp Image 2022-03-08 at 6.13.47 PM

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : इनका हौसला समाज को देगा नई दिशा, प्रेरणा से लिखी जा सकती है कामयाबी की इबारत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “सशक्त भारत का आधार सशक्त महिला” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय कैंपस के आस्था मंच में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से किया गया।


join whatsapp


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सी.जी. निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की सचिव डॉ.मनीषा शुक्ला रही। साथ ही छत्तीसगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस रायपुर की सचिव कविता बरुआ भी शामिल हुयी ।



Read More:-गैस से बने चांद अंतरिक्ष में, क्या होता हमारा चांद भी गैस का बना होता अगर..

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमारी मुख्य अतिथि डॉ मनीष शुक्ला छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं बल्कि वर्ष के 365 दिन महिला दिवस होना चाहिए जिसमें हमें महिलाओं को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन ना करना पड़े। और जहां भी हम निवास करते हैं वहां उपस्थित सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।




वही हमारी मुख्य अतिथि डॉ मनीषा शुक्ला ने महिला दिवस के इस अवसर पर महिलाओं के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए और महिलाओं की उन्नति के लिए सभी को प्रेरित किया।

Read More:-प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान: अब होगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी जितनी फीस…

साथ ही कार्यक्रम में ऐसी महिलाओं को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया जिन्होंने ने कोरोना के दौरान लोगो की मदद की,। जिसमें 23 महिला स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 96 पुरस्कार दिए गए।



Read More:-SSC CHSL Application 2021: केंद्रीय मंत्रालयों में LDC, DEO भर्ती के लिए अंतिम अवसर…

साथ ही विश्वविद्यालय कि छात्रा एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा दामिनी साहू और पूजा कर्श, आर्ट्स की छात्रा ट्विंकल साहू और ईशा नायक को भी पुरुस्कृत किया गया।

पुरस्कार विजेता: निशा खान (सामाजिक कार्यकर्ता), धेमेश्वरी सांडिल्या (महिला कॉमनडो), जाम बाई (मितानी और सरपंच), सविता देवगन (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. शोभना तिवारी (होम्योपैथिक डॉक्टर), संध्या यादव (सामाजिक कार्यकर्ता), कु. कविता पात्रे (रूरा हेल्थ ऑर्गनाइज़र), अपूर्व त्रिपाठी (सामाजिक कार्यकर्ता), झुलेश्वरी साहू (कोविड योद्धा), आम बाई जंघेल को मुख्य अतिथि से सम्मानित किया गया।



Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय :”एक्यूप्रेशर और योग द्वारा अकादमिक प्रदर्शन कैसे बढ़ाए” विषय पर हुआ वेबिनार

कार्यक्रम का संचालन लॉ डिपार्टमेंट की मोनिका मिश्रा द्वारा किया गया । एवं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त सदस्य शामिल रहे।

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *