October 21, 2026

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की हुई घोषणा…

0
WhatsApp Image 2024-04-30 at 5.27.21 PM

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के भारतीय टीम का ऐलान किया है। कप्तान रोहित शर्मा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई ने भारतीय टीम में ऋषभ पंत को प्रमुख विकेटकीपर के रूप में चुना है। उनके अलावा संजू सैमसन को भी मिली जगह हैं।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह खिलाड़ी

केएल राहुल और शुभमन गिल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। लेकिन गिल को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। गिल के अलावा आवेश खान, रिंकू सिंह और खलील अहमद रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चुने गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक और अनकैप्ड तेज गेंदबाज मयंक यादव के नाम पर भी विचार नहीं किया गया।

टी-20 विश्व कप के लिए ऐसी है भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह है खिलाड़ी।

कब से होगी शुरुवात ?

भारतीय टीम 5 जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जिसमें अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा। तीसरा मैच मेजबान USA से 12 जून को और चौथा मैच कनाडा के खिलाफ 15 जून को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को त्रिनिदाद में होगा। इसी तरह खिताबी मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

विश्व कप

यह मुकाबला 20 टीमों के बीच खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप 2024 का प्रारूप पिछले 2 संस्करणों (UAE में 2020-21 और ऑस्ट्रेलिया में 2022) से अलग होगा, जहां पहले दौर के बाद सुपर-12 का आयोजन किया गया था। इस विश्व कप में 20 टीमों को पहले दौर के लिए 5-5 के 4 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सुपर-8 में जाएगी। सुपर-8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत ने अभी तक सिर्फ 1 बार जीता है खिताब

टी-20 के विश्व कप

2007- मेजबान दक्षिण अफ्रीका, विजेता भारत
2009- मेजबान इंग्लैंड, विजेता पाकिस्तान
2010- मेजबान वेस्टइंडीज, विजेता इंग्लैंड
2012- मेजबान श्रीलंका, विजेता वेस्टइंडीज
2014- मेजबान बांग्लादेश, विजेता श्रीलंका
2016- मेजबान भारत, विजेता वेस्टइंडीज
2021- मेजबान UAE ओमान, विजेता ऑस्ट्रेलिया
2022- मेजबान ऑस्ट्रेलिया, विजेता इंग्लैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *