April 19, 2026

अगर आप भी मोटापे से है परेशान और वजन तेजी से करना है कम तो जाने ये टिप्स…

0
Obesity-waist_circumference

 

मोटापे से ज्यादतर लोग परेशान रहते हैं और  ज्यादतर लोग मोटापे से कई बीमारियों का शिकार हो जाते है ऐसे में वजन घटाना हैं तो कुछ ऐसे टिप्स अपनाइएं  जो आपको सुरक्षित रूप से वजन कम करने में मदद कर सकते हैं. तो नीचे बताए गए स्टेप्स आपकी मदद कर सकते हैं| लंबे समय तक स्वास्थ्य आदतों पर फोकस करने से आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और इससे स्थायी वजन घटाने की संभावना अधिक होगी.

 

  1. जल्दी वजन कम करने के लिए सबसे पहले आप शुगर और स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट में कटौती करें. रिफाइंड कार्ब्स को कम करके, उन्हें साबुत अनाज के साथ बदल सकते हैं. ऐसा करने से भूख का स्तर कम हो जाता है और आप आमतौर पर कम कैलोरी टेक करते हैं.

 

  1. हर मील में अलग-अलग तरह के फूड को शामिल करें. अपनी थाली को बैलेंस करने और वजन कम करने के लिए आपकी प्लेट में ये चीजें होनी चाहिए-

 एक प्रोटीन जैसे_ चिकन, बीफ, पोर्क, मछली, समुद्री फूड, झींगा, अंडे या पौधे आधारित प्रोटीनवजन घटाने के दौरान भी आपके शरीर को हेल्दी फैट की आवश्यकता है, चाहे आप कोई भी डाइट प्लान चुनें. अपनी डाइट में ऑलिव और एवोकाडो का ऑयल शामिल करें. नट्स, बीज, जैतून और एवोकाडो स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. इसके अलावा, ब्रोकोली, फूलगोभी, पालक, टमाटर, गोभी, ब्रसल स्प्राउट, पत्ता गोभी, खीरा, जैसी सब्जियों को डाइट में जोड़ें.

 

3.व्यायाम आपको तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकता है. हैवी वेट्स उठाने से अच्छे लाभ मिलते हैं. वजन उठाने से, आप कैलोरी बर्न करेंगे और अपने मेटाबॉलिज्म को धीमा होने से रोकने में मदद करेंगे, जो वजन कम करने का एक सामान्य साइड इफेक्ट है. हफ्ते में 3-4 बार हैवी वेट एक्सरसाइज करने का प्रयास करें. कार्डियो और वेटलिफ्टिंग दोनों वजन घटाने में मदद कर सकते हैं और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *