March 23, 2025

टॉपर बनने के लिए कैसे करें स्मार्ट स्टडी, चलिए जानते हैं….

0
81391bc3-1446-4fd4-b414-e81b71d5a94c

 

रायपुर। बोर्ड की परीक्षाओं में टॉपर बनने के लिए आपको पढ़ाई अपनी पाठयपुस्तक से करनी है, गाइड या कुंजी से बिलकुल भी नहीं। अच्छे अंक प्राप्त के लिए महत्वपूर्ण बातें :

1. उच्चतम अंक पाने के लिए सभी विषयों में आपकी पूरी तैयारी होनी चाहिए।
2. लघु प्रश्न और दीर्घ प्रश्न को हल करने के तरीकों को बारीकी से समझना चाहिए।
3. स्कोरिंग विषय जैसे गणित, विज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
4. अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए के लिए हैडिंग, पैराग्राफ को लिखने का अभ्यास करना चाहिए।
5. प्रश्नो को हल करने के लिए समय प्रबंधन पर पर उचित अभ्यास करना चाहिए।
6. गणित और विज्ञान के न्यूमेरिकल की वैल्यू के साथ मात्रक लिखना बहुत आवश्यक है।
7. अच्छे अंक पाने के लिए प्रश्नों के उत्तर लिखने में कंटेंट के साथ डायग्राम अवश्य बनाए।
8. पैराग्राफ में महत्वपूर्ण भाग को हाईलाइट करें।
9. अच्छे अंक पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आपकी उत्तर पुस्तिका, मूल्यांकन करने वाले टीचर को प्रभावित करे।


अन्य महत्वपूर्ण बातें :

पढ़ाई के दौरान मोबाइल को दूर रखें और ब्रेक में टीवी भी न देखें। पढ़ाई करते वक्त ज्यादा न खाएं। पढ़ाई के संदर्भ में दोस्तों से ज्यादा बात न करें। पुराने पेपर को सॉल्व अपने से करें, न कि गाइड से। विशेषज्ञों की सलाह से गाइड से पढ़ाई करें।पारिवारिक कार्यक्रमों में आना-जाना कम कर दें।

शब्दों को ध्यान में रखकर उत्तर लिखें

कक्षा 12वीं के ज्यादातर प्रश्न पत्र 100 नंबर के होंगे। इसमें 2 नंबर से लेकर 5 नंबर के उत्तर के लिए शब्द निर्धारित रहेंगे। शब्दों को ध्यान में रखते हुए उत्तर लिखना होगा। पहले उन्हीं प्रश्नों के उत्तर लिखें, जो ज्यादा अच्छे से बनते हैं। ताकि पेपर चेक करने वाले टीचर पर अच्छा इंप्रेशन बने। इससे समय की बचत होगी। कुछ उत्तर भूलेंगे तो आंख बंद करके रिकॉल भी कर सकते हैं।

Read More :- अपने आपको को कैसे बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करें, आइए जानते हैं…

उत्तर लिखने से पहले बच्चे ये करें

प्रश्न-पत्र को 10 मिनट तक पढ़े। जो प्रश्न आसान हो, उसे पहले सॉल्व करें। अगर प्रश्न में कंफ्यूजन हो तो उसे बाद में हल करे। सोच-समझकर उत्तर देने वाले प्रश्नों को आखिरी समय में हल करे। उत्तर लिखने के पांच मिनट पहले शांत बैठे और किसी से बात न करें। परीक्षा हॉल में कांसन्ट्रेशन बनाकर रखें। खराब पेपर बनता है तो तनाव न लें, आगे की तैयारी करें।

शिक्षकों को क्या करना चाहिए

हर एक बच्चें से पूछे कि उन्हें सिलेबस में कोई डाउट तो नहीं है। बच्चों को प्रश्न-पत्र का पैटर्न बताएं कि उन्हें पहले किस प्रश्न को हल करना चाहिए। प्रश्नों के उत्तर कैसे लिखने है, ज्यादा नंबर कैसे आएगें? इन पर बच्चों को टिप्स दे। अलग-अलग विषयों को बच्चे कैसे पढ़े, इस पर फोकस करें। पुराने प्रश्न-पत्र सॉल्व करवाएं।(खालसा स्कूल की प्राचार्य रेखा तिवारी व जेपी नगर स्कूल के व्याख्याता राजेंद्र कुमार राव के अनुसार)

Read More :- SRI : विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण हेतु छात्र-शिक्षक संवाद…

पैरेंट्स को क्या करना चाहिए

बच्चों के लिए टाइम-टेबल बनाएं और सतत् मॉनिटरिंग करें। बच्चे अनावश्यक तनाव में तो नहीं है, इसके लिए पैरेंट्स को खुलकर बात करनी चाहिए। एग्जाम के समय जाे भी चीजें बच्चों को चाहिए, वह उन्हें उपलब्ध करा दें। कई बार बच्चे मांगने के लिए संकोच करते हैं। छात्राओं को घर के काम में इंगेज न करें। उन्हें पढ़ाई के लिए समय दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े