SRI : विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण हेतु छात्र-शिक्षक संवाद…

झासी | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झासी कैंपस में दो दिवसीय छात्र-शिक्षक संवाद रखा गया है | इस पर फार्मेसी स्टूडेंट्स के बेहतर परिणाम में बाधक उनकी कम उपस्थिति विषयवस्तु को समझने में होने वाली समस्या एवम् परीक्षा में लेखन कला की बेहतर बनाते हुए


अधिकतम अंक प्राप्त करने हेतु कैंपस स्तरीय” शिक्षक स्टूडेंट्स द्विपक्षीय वार्ता” कैंपस प्रभारी की उपस्थिति में किया गया इस में शिक्षक व प्राचार्य के साथ काउंसलर की उपस्थिति में वन टू वन स्टूडेंट्स से वार्ता की गई

दो दिवसीय इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स से जुड़ी हर समस्या जिससे उसका उपस्थिति और रिजल्ट प्रभावित होता है उस पर चर्चा कर उनके माता पिता से भी टेलीफोनिक बातचीत कर छात्र समस्या निदान हेतु प्रयास किया गया , अनुपस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर जल्द उसे सुधार कर बेहतर तरीके से अध्ययन कर अधिकतम अंक प्राप्त करने हेतु आश्वासन दिया गया |

