श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के विधि संकाय के छात्रों का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भ्रमण…
रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने दिनांक 09 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व डीन, विधि संकाय डॉ. श्रद्धा पांडे, विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, एवम भ्रमण का समन्वयन सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार साहू तथा सहायक प्राध्यापक डॉ श्रेया बड़गैयाँ के द्वारा किया गया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की लाइब्रेरी एवं अभिलेखागार (Archives) का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें विधिक शोध, न्यायिक अभिलेखों एवं कानून पुस्तकों की जानकारी दी गई। छात्रों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संवाद कर उनके व्यावहारिक अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके साथ ही छात्रों ने उच्च न्यायालय की लाइव न्यायिक कार्यवाही में उपस्थित रहकर न्यायिक प्रक्रिया, वाद-विवाद एवं अधिवक्ताओं की भूमिका को प्रत्यक्ष रूप से समझा। छात्रों ने अधिवक्ताओं के कक्षों (Advocate Chambers) का भी भ्रमण किया, जिससे उन्हें वकालत के व्यावहारिक पक्षों की जानकारी मिली।

यह शैक्षणिक भ्रमण विधि छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें न्यायिक प्रणाली की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
