सेहत : योगासन बचा सकता हैं आपको हेपेटाइटिस से, लिवर को रखेगा मजबूत…

योग मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं और आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग अपनी सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल नहीं रख पाते है. ऐसे में कुछ लोग समय से पहले ही कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि सही समय पर खान-पान का ध्यान रखा जाए और योगासन को अपने जीवन में शामिल किया जाये ।
Read More:-SRI : नर्सिंग के छात्रों ने मनाया “रुखसत एंड रूबरू” कार्यक्रम, नये-नये गानों में जम कर थिरकने छात्र…
हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है। जब संक्रमण के कारण लिवर में सूजन हो जाती है, जो हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। जैसा कि सभी जानते हैं लिवर खाने को पचाने में मदद करता है। लिवर में होने वाली समस्या शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने की क्षमता पर असर डालती है, जो व्यक्ति के लिए जानलेवा भी हो सकता है। हेपेटाइटिस और लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। ऐसे में हम आपको बताते है लिवर इन्फेक्शन और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में…
शलभासन-
शलभासन का अभ्यास लिवर को स्वस्थ रखने और हेपेटाइटिस की बीमारी से बचाव के लिए किया जा सकता है। इस योग को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर हथेलियों को जांघों के अंदर रखें। सांस अंदर की ओर लेते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। इस दौरान घुटने स्थिर रहें और पैर साथ जुड़े रहें। माथे को जमीन पर टिकाकर रखें। करीब 10 सेकेंड इसी अवस्था में रहें और फिर पैरों को नीचे लाते हुए सांस छोड़ें।
Read More:-टीम इंडिया का क्या 39 साल बाद बदलेगा इतिहास ? इंडिया के पास है बड़ा मौका, हो सकता हैं रिकॉर्ड कायम …
भुजंगासन-
भुजंगासन लिवर को मजबूत रखने के लिए काफी फायदेमंद है। भुजंगासन के नियमित अभ्यास से लिवर पर सेहतमंद असर पड़ता है। ये आसन लिवर की कई समस्याओं को ठीक करने के लिए असरदार है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल सीधे लेट जाए। पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को छाती के पास ले जाकर हथेलियों को नीचे टिका लें। गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाते हुए आसमान की तरफ देखें। इसी मुद्रा में कुछ देर रहें। इस दौरान सामान्य सांस लेते रहें। अब पुन: वाली अवस्था में आ जाएं। ये प्रक्रिया तीन-चार बार करें।
नौकासन-
नौकासन का अभ्यास भी हेल्दी लिवर के लिए फायदेमंद है। इस आसन में शरीर नौका के आकार का हो जाता है। कई बीमारियों से लड़ने के लिए नौकासन योगाभ्यास असरदार है। नौकासन करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेटकर धीरे-धीरे एड़ी और पंजे को मिलाएं। अब दोनों हाथों को कमर से सटाकर हथेली और गर्दन को जमीन पर रखें। फिर दोनों पैरों के साथ गर्दन और हाथों को भी ऊपर उठाते हुए अपने शरीर का पूरा वजन हिप्स पर डाल दें। करीब 30 सेकेंड इसी अवस्था में रहें, बाद में शवासन की मुद्रा में वापस आ जाएं।
Read More:-कारगिल युद्ध : करगिल विजय दिवस के हुए पुरे 23 साल , जानें कारगिल युद्ध से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…