ITI Placement Drive 2023 : रावतपुरा सरकार के कैम्पसों में आया प्लेसमेंट की बाढ़… छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के छात्रों का हुआ सिलेक्शन…
ITI Placement Drive 2023 : रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार प्राइवेट आईटीआई रायपुर , सतना , झाँसी व धाम में 7 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया ।

ITI Placement Drive 2023 : आयोजन में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर रायपुर आईटीआई कमलेश दास, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सतना आईटीआई विपिन सिंह, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर झाँसी आईटीआई अलंकार के साथ प्लेसमेंट को ऑर्डिनेटर धाम आईटीआई मनीष व्यास ने बताया मेफेयर लक्ज़री रिसोर्ट ने अनेक पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर के छात्रों का साक्षात्कार लिया । जिसमे चयनित छात्रों की सूची जल्दी जारी कर दी जाएगी।

ITI Placement Drive 2023 : साक्षात्कार नागेंद्र मिश्रा ए जी एम इंजीनियरिंग एंड मेंटेनेंस ने लिया। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय ने कैंपस डायरेक्टर, इंचार्ज, प्राचार्य के साथ साथ छात्रों को भी शुभकामनाये दी।



Read More : विश्व स्तनपान दिवस पर बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…
Read More : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2023-24 का तृतीय दिवस : नव प्रवेशित छात्रों में दिखा उत्साह…
