August 12, 2026

जल्द रायपुर में से शुरू होगा “राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग”…

0
images-59-554x470

join whatsapp


राजधानी में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए “छत्तीसगढ़ मोटर र्स्पोट्स एसोसिएशन” ने राजधानी में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का आयोजन किया है। सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग एक तेज गति का खेल है, जिसे प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से मिट्टी से बनाए गए ऊंचे नीचे रास्ते जिसमें क्रम से व्यवधान हो में आयोजित किया जाता है।

बताव दें की इस रेसिंग में खिलाड़ियों को सामूहिक स्टार्ट दिया जाता है रेसिंग में कई बार बाइक सवार का सामना ऑधी जैसी उड़ती धूल, कभी कभी मिट्टी के कण और कीचड़ से होता है, इसमें उसे कई दौर की रेसिंग में अपनी क्षमता, साहस और कौशल का प्रदर्शन करना होता है। इसमें जो पहला स्थान प्राप्त करता है, वह विजेता बनता है।


Read More:-युवा किसान ने पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया अंगूर का बाग, सरकार ने की तारीफ…

यह आयोजन राजधानी के बुढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मिडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहयोग दिया है। खेल विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, तथा शासन के अन्य विभागों एवं नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Read More:-IND vs SL 2022: टी20 सीरीज से पहले भारत के दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर…

उन्होंने आगे बताया कि इस विषम रेसिंग के ट्रेक निर्माण के लिए आयोजकों द्वारा मैदान में मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, दर्शकों के लिए यह इवेंट 5 तारीख को निशुल्क होगा। 6 मार्च को केवल आमंत्रित दर्शकों को ही अनुमति होगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रतियोगिता स्थल के चारों और बेरीकेडिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *