फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथियों ने दी फिर दस्तक, मुनादी कर लोगो को किया जा रहा अलर्ट…
गरियाबंद | एक लंबे समय के बाद फिर दो दतैल हाथियों का दल महासमुंद डिविजन से होते हुए गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर पहुंच गया है। जिसका मूवमेंट अभी इस परिक्षेत्र के बोरिद और खुडसा के आस पास बताया जा रहा है। जो रात में पाण्डुका वन परिक्षेत्र के घटारानी जंगल में कभी भी प्रवेश कर सकता है । मिली जानकारी के मुताबिक रात होने से पहले दो दतैल हाथियों का लोकेशन बोरिद के डेम के आस पास के जंगल में बताया जा रहा है। जो रात के अंधेरे में कभी भी पांडुका वन परिक्षेत्र के जंगल में प्रवेश कर सकता है।
विभाग द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाथी के विचरण क्षेत्र में पड़ने वाले आस पास के सभी गांवों में मुनादी कराकर लोगो को अलर्ट किया है और जंगल की ओर नही जाने की सूचना जारी किया गया है। खासकर उन लोगो से अपील की गई है जो रात के अंधेरे में महुवा बिनने चले जाते है। चूंकि अभी महुवा बिनने का सीजन चल रहा है। जिसके वजह से वन विभाग लोगो की सुरक्षा को लेकर एहतियात बरत रहे है | वही वन विभाग के साथ साथ गज राज दल की टीम भी हाथियों की ट्रेकिंग में लगे हुए है और हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

Read More :- SRIP : “मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता” पर एक दिवसीय सेमिनार, ग्लोबल हंट फाउंडेशन की प्रबंधक ने दी छात्राओं को जानकारी…


