छत्तीसगढ़ सरकार : पैसेंजर ट्रेनें बंद करने पर सीएम का कड़ा विरोध, गृह विभाग ने लिखा रेलवे को पत्र…

प्रदेश के कई रेल खंडों की आठ पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए बंद करने के रेलवे के निर्णय पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम के निर्देश पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इन गाड़ियों के बंद होने से हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए गाड़ियों का संचालन बहाल करने का आग्रह किया है।
Read More:-SRIP : “मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता” पर एक दिवसीय सेमिनार, ग्लोबल हंट फाउंडेशन की प्रबंधक ने दी छात्राओं को जानकारी…
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर ने एक आदेश जारी कर कुल 10 लोकल ट्रेन का परिचालन एक माह के लिए बंद कर दिया है। इनमें से आठ ट्रेन छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न रेल मार्गों से प्रतिदिन आना-जाना करती हैं। इन ट्रेनों के परिचालन बंद करने के पूर्व किसी प्रकार की वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
साथ ही प्रदेश में मध्यम एवं निम्न वर्ग के अनेक यात्री हैं, जो प्रतिदिन उपरोक्त आठ लोकल गाड़ियों से यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। लोकल ट्रेनों के बंद होने से प्रतिदिन व्यवसाय, रोजगार एवं शासकीय तथा अर्द्धशासकीय सेवा से जुड़े व्यक्तियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों आदि के जाने-आने में काफी दिक्क्त हो रही है। ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिये जाने से निश्चित तौर पर गर्मी की छुट्टियों में की जाने वाली यात्राओं पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा।
Read More:-Criminal procedure bill : दंड प्रक्रिया विधेयक 2022 हुआ लोकसभा में पारित, जल्द होगा मामलों का निपटारा…
एवं अभी चैत्र नवरात्र का समय चल रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक देवालयों, मंदिरों में देवी मां के दर्शन करने के लिए लगातार देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। देवी दर्शन के स्थानों तक पहुंचने के लिये रेल मार्ग सबसे सुगम एवं अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में 08 ऐसी ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण श्रद्धालु एवं आम नागरिक अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने से वंचित हो रहे हैं।

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने पैसेंजर ट्रेन बंद होने के निर्णय पर काफी आपत्ति जताई है। मंगलवार को उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का रेलवे विभाग केवल पैसा कमाना चाहता है। बिलासपुर जोन से रेलवे को सैकड़ों करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन नागरिक सुविधा के नाम पर जो पैसेंजर ट्रेन चल रही थी उसको भी बंद कर रहे हैं। ये 10 पैसेंजर ट्रेन बंद कर दिए हैं। 23 ऐसी गाड़ियों को भी बंद कर दिया गया है जो सप्ताह में एक या दो बार चल रही थीं। सीएम ने आरोप लगाया कि रेलवे नागरिक सुविधा वाली चीजों को बंद कर रही है और केवल गुड्स ट्रेन का संचालन जारी रखकर आम जनता को परेशानी में डालने वाला काम कर रहे हैं।
Read More:-छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी : देश भर में छत्तीसगढ़ अव्वल रहा, मात्र 0.6 प्रतिशत बेरोजगारी दर


