अमेरिका में छत्तीसगढ़ी फिल्म “मार डारे मया म”, ‘नाचा’के सहयोग से स्पेशल स्क्रीनिंग…

यह पहली बार हैं की छत्तीसगढ़ी फिल्म का प्रीमियर शो अमेरिका में भी हुआ। बता दें मार डारे मया म.. छत्तीसगढ़ी मूवी को अमेरिका में NRI समूह ने देखा। अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों ने इस फिल्म को खूब उत्साह के साथ देखा। एवं सभी ने इस फिल्म को एंटरटेनिंग बताया।

Read More:-फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथियों ने दी फिर दस्तक, मुनादी कर लोगो को किया जा रहा अलर्ट…
बता दे गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मार डारे मया म” 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के 20 शहरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले इसे अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगो को भी दिखाया गया।
Read More:-छत्तीसगढ़ सरकार : पैसेंजर ट्रेनें बंद करने पर सीएम का कड़ा विरोध, गृह विभाग ने लिखा रेलवे को पत्र…
साथ ही फिल्म के अभिनेता अनुज शर्मा ने कहा कि ये पहला अवसर है जब अटलांटा में किसी छत्तीसगढ़ी मूवी को इस तरह से पेश किया गया हो। वहां इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। आने वाले दिनों में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सैन फ्रांसिस्को और न्यूजर्सी में भी की जाएगी। अटलांटा में हुए प्रीमियर में लोगों ने 15 डॉलर में टिकट खरीदकर इस फिल्म को देखा है। नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के सहयोग से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए ये फिल्म प्रदर्शित की गई।

Read More:-SRIP : “मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता” पर एक दिवसीय सेमिनार, ग्लोबल हंट फाउंडेशन की प्रबंधक ने दी छात्राओं को जानकारी…
इस फिल्म के मुख्य कलाकार अनुज शर्मा और लिप्सा मिश्रा हैं। सिनेमा घरों में 3 साल के बाद अनुज शर्मा एक बार फिर बड़े बजट की फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। सुनील सोनी और नावलदास मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी लोक धुनों से इंस्पायर होकर फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है। फिल्म की कहानी सिद्धार्थ सिंह, पटकथा मनीष मानिकपुरी और संवाद गिरवारदास मानिकपुरी ने लिखे हैं। इस फिल्म में पुष्पेंद्र सिंह, अंजली चौहान, सुनील तिवारी, पुरन किरी, क्रांति दीक्षित, ज्योत्सना, सतीश जैन, मनोज वर्मा, अमित शर्मा, राजेश पाण्ड्या, प्रदीप शर्मा, जैसे कलाकर भी दिखेंगे।


