April 19, 2026

Share Market : आज बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा…

0
stock-market_1644298848

आज शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 546 अंक या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,366 के स्तर पर खुला।

join whatsapp


Read More:-मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी में छात्रों के लिए हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम…

बता दें बीएसई के सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी 166 अंक या 0.95 फीसदी फिसलकर 17,227 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ था। सेंसेक्स सूचकांक 874 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,912 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक 265 अंक या 1.49 फीसदी चढ़कर 17,393 के स्तर पर बंद हुआ था।


Read More:-Gold Price : शादियों के सीजन में करीब 5,000 रुपये सस्ते में बिक रहा सोना, बाजारों में ग्राहकों की दिखी खूब भीड़…

देंखे मिड कैप और स्मॉल कैप-

BSE के मिड कैप में गिरावट और स्मॉल कैप फ्लैट है। मिडकैप में क्रिसिल, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, इंडिया होटेल और माइंड ट्री में तेजी है। लेकिन एयू बैंक, अशोक लेलैंड, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा कम्यूनिकेशन, टाटा कज्यूमर और RBL बैंक में गिरावट है। स्मॉल कैप में ऑन मोबाइल, जी मीडिया, इलगी इक्विपमेंट, बारबीक में बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *