मुख्यमंत्री ने किया श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के वार्षिक केलेंडर का विमोचन, दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाये..
रायपुर | मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के मौके पर श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट का वार्षिक केलेंडर प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल द्वारा विमोचित किया गया. इस मौके पर श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ जे.के. उपाध्याय और मैनेजिंग ट्रस्टी अतुल कुमार तिवारी मौजूद रहे |
मुख्य मंत्री ने रिबन काट कर कैलेंडर का विमोचन किया और श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के साथ उपस्थित सभी लोगो को चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाओं दी.साथ ही ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की कामना की.

For Registration click on the link: click here
श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ जे.के. उपाध्याय ने केलेंडर विमोचन के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को साधुवाद प्रेषित किया.और कहा की ट्रस्ट द्वारा हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है, जिसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है । उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि चित्रकूट एवँ रावतपुरा धाम में संस्कृत स्कूलों की स्थापना की गयी है, जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधायें उपलब्ध है । यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारत की पुरातन संस्कृति एवँ समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी दी जाती है । साथ ही उन्होंने संस्था के सभी लोगो को चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की बधाई दी.


