NTRO Recruitment : असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 18 और टेक्नीशियन के 45 पदों पर भर्तियां…

For Registration click on the link:- https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A
नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है । जिसमें NTRO ने डिप्टी डायरेक्टर ऑफ अकाउंट , पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ अकाउंट्स/ असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अंतर्गत की कुल 18 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनटीआरओ की आधिकारिक साइट ntro.gov.in के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख रोजगार समाचार में इस भर्ती सूचना के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के अंदर है।
Read More:-मुख्यमंत्री ने किया श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के वार्षिक केलेंडर का विमोचन, दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाये..
रिपोर्ट्स के अनुसार, NTRO की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 18 पदों में से डिप्टी डायरेक्टर ऑफ अकाउंट्स के 1, असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ अकाउंट्स/ असिस्टेंट डायरेक्टर 01 ओर पर्सनल असिस्टेंट के 16 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ना होगा और उसके बाद ही आवेदन करना होगा, क्योंकि किसी भी पद के लिए अगर उम्मीदवार योग्यता की सभी शर्तें पूरी नहीं करता है तो फिर उनके फॉर्म को रद भी किया जा सकता है।

आवेदन फॉर्म-
NTRO के लिए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रकार से पूर्ण किए गए निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन ‘उप निदेशक, राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन, ब्लॉक- III, ओल्ड जेएनयू परिसर, नई दिल्ली- 110067 के पते पर भेजना होगा।
Read More:-मुख्यमंत्री बघेल ने सक्ती को दी 226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात,लोगो को मिलेंगी मुलभुत सुविधाएँ…
साथ ही बता दें की NTRO ने टेक्नीशियन के 45 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।


