May 1, 2026

छत्तीसगढ़ : इंजीनियरिंग छात्र देश की बड़ी कंपनियों में कर सकेंगे इंटर्नशिप….

0
925_6045395_835x547-m

join whatsapp


छत्तीसगढ़ प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) ने बड़ा मौका दिया हैं। देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने की चाह रखने वाले प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए राहें आसान हो चुकी है। एआइसीटीई इंटर्नशिप योजना के तहत छात्र अपने पसंदीदा कंपनी में आसानी से इंटर्नशिप कर सकते हैं। एआइसीटीई ने जो पोर्टल बनाया है, उसमें देश की 40 हजार कंपनियां जुड़ी हैं। इंटर्नशिप के लिए छात्र अब इसमें जाकर कंपनी का चयन कर सकेंगे।


Read More:-आईपीएल-2022 में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगे छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह….

राष्ट्रीय स्तर पोर्टल-

एआइसीटीई की केंद्रीय टीम और तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक में इस योजना के तहत इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। बता दें, इंजीनियरिंग के छात्रों को शिक्षा के दौरान विषय की बारीकियां सीखने निश्चित अवधि के लिए कंपनियों में जाकर प्रशिक्षण लेना होता है।

अधिकांश छात्र, कई तरह की कठिनाइयों के चलते मनचाही कंपनियों में इंटर्नशिप नहीं कर पाते हैं। इसे देखते हुए एआइसीटीई ने राष्ट्रीय स्तर की 40 हजार कंपनियों को एक पोर्टल में लाकर छात्रों को एक बढ़िया अवसर दिया है। एआइसीटीई पोर्टल में जाकर आनलाइन पंजीयन कर किसी भी कंपनी में इंटर्नशिप कर सकते हैं।

प्रदेश के 13,500 से अधिक छात्रों को लाभ-

वहीं वर्तमान में एआइसीटीई इंटर्नशिप योजना में इंजीनियरिंग व डिप्लोमा के छात्रों को अवसर दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को छोड़ दें तो राज्य के सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों में 13,500 इंजीनियरिंग व डिप्लोमा के छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इन्हें एआइसीटीई के इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ वर्कशॉप… रायपुर, खरोरा, राजिम के 6 स्कूल हुए शामिल….

इंजीनियरिंग कालेजों को प्रशिक्षण-

एआइसीटीई व राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग ने एआइसीटीई इंटर्नशिप योजना को बढ़ावा देने एक दिन का प्रशिक्षण रखा। इसमें इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य समेत 60 प्राध्यापक शामिल हुए। एआइसीटीई के अधिकारियों ने कालेज प्रबंधनों को पोर्टल में छात्रों की जानकारी भरने व छात्रों में इस अवसर को लेकर जागरूकता की बात कही।

शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा-

बता दें की एआइसीटीई इंटर्नशिप योजना को लेकर एआइसीटीई ने सभी इंजीनियरिंग कालेजों की बैठक ली। कहा की इंजीनियरिंग कालेजों के छात्रों को एआइसीटीई से इंटर्नशिप कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *